ePaper

कंगना बनी शो स्‍टॉपर

Updated at : 17 Jul 2014 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना बनी शो स्‍टॉपर

दो दिनों से चल रहे इंडिया काउटर वीक 2014 में सितारों की बारिश हो रही है. रीना ढाका के डिजाइन्‍स के लिए पहले बॉलीवुड की सेक्‍सी मॉम मलाइका अरोडा खान ने अपना जल्‍वा बिखेरा और फिर रैंप पर आईं ‘द लंचबाक्‍स’ की ऐक्‍ट्रेस निम्रत कौर, उन्‍होने ने भी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया. […]

विज्ञापन

दो दिनों से चल रहे इंडिया काउटर वीक 2014 में सितारों की बारिश हो रही है. रीना ढाका के डिजाइन्‍स के लिए पहले बॉलीवुड की सेक्‍सी मॉम मलाइका अरोडा खान ने अपना जल्‍वा बिखेरा और फिर रैंप पर आईं ‘द लंचबाक्‍स’ की ऐक्‍ट्रेस निम्रत कौर, उन्‍होने ने भी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया.

उसके बाद अंजू मोदी के डिजाइन्‍स ने रैंप पर तहलका मचा दिया. उनके शो की स्‍टॉपर बनीं रिवॉल्‍वर रानी कंगना.कंगना ने जिस तर‍ह उनके ड्रेस में खुद को कैरी किया वो अलग ही था. अंजू के ड्रेस में कंगना बार्बी डॉल की तरह लग रहीं थीं. उन्‍होनें ऑफ स्‍क्रीन और ऑन स्‍क्रीन लोगों का मन लुभा लिया.

हम अभी तक फिल्‍म फैशन में कंगना के किरदार को नहीं भूल सकते. उनकी फिल्‍म ‘क्‍वीन’ 2014 की अबतक की सबसे सफल फिल्‍मों में से एक है. बालीवुड की क्‍वीन अब ‘रेंसिल डिसील्‍वा’ की ‘उंगली’ में नजर आने वाली हैं जो करन जोहर के प्रोडक्‍सन में बनने जा रही है. असके लीड रोल में इमरान हाशमीए कंगना रानौट और संजय दत्‍त हैं. यह के कंगना की इस साल की तीसरी फिल्‍म प्रदर्शित होने जा रही है.

इस साल की उनकी पहली फिल्‍म ‘क्‍वीन’ थी. उसके बाद रिवॉल्‍वर रानी दके बोल्‍ड अंदाज में उन्‍होने अपनी दमदार एक्‍टिंग का परिचय दिया. अब देखना है कि उनक‍ी आने वाली मल्‍टी स्‍टारर उनके लिए इस साल को खास बना पाती है या नहीं.

बताया जाता है कि उसके बाद कंगना इमरान हाश्‍ामी के साथ्‍ा अपनी अगली फिल्‍म में रोमांस करते नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola