ePaper

संजय गुप्ता की आनेवाली फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी

Updated at : 11 Jun 2019 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
संजय गुप्ता की आनेवाली फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी

मुंबई : जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी फिल्मकार संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आएंगे. यह फिल्म एक गैंगस्टर-ड्रामा होगी। फिल्म की कहानी 1980 और1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें मुम्बई की काल्पनिक महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा. गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ जॉन […]

विज्ञापन

मुंबई : जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी फिल्मकार संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आएंगे. यह फिल्म एक गैंगस्टर-ड्रामा होगी। फिल्म की कहानी 1980 और1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें मुम्बई की काल्पनिक महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा.

गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ जॉन के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है और मैं इमरान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं. मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था और मैं एक बार फिर अपने पसंदीदा विषय गैंगस्टर-ड्रामा पर फिल्म बना रहा हूं….’

फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। इसका निर्माण गुप्ता की निर्माण कम्पनी ‘व्हाइट फेदर फिल्म्स’ और भूषण कुमार की ‘टी- सीरीज’ मिलकर कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola