सब्यसाची ने तैयार किया था रानी की शादी का जोडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2014 3:34 PM
फिल्मकार आदित्य चोपडा के साथ हाल ही में शादी के बंधन से बंधी रानी मुखर्जी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी शादी पर अपने दोस्त सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया शादी का जोडा पहना था. फिल्मकार आदित्य चोपडा(43) के साथ एक लंबे और बेहद गोपनीय प्रेम संबंधों में रहीं रानी मुखर्जी(36) ने इटली में […]
फिल्मकार आदित्य चोपडा के साथ हाल ही में शादी के बंधन से बंधी रानी मुखर्जी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी शादी पर अपने दोस्त सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया शादी का जोडा पहना था.
फिल्मकार आदित्य चोपडा(43) के साथ एक लंबे और बेहद गोपनीय प्रेम संबंधों में रहीं रानी मुखर्जी(36) ने इटली में बेहद नीजी समारोह में शादी रचाया था.
जब रानी से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी शादी के दिन सब्यसाची का लहंगा पहना था, इस पर बंगाली सुंदरी ने कहा,उसे (लहंगे को) सब्या का ही होना था. वह मेरे भाई हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. रानी राजधानी में कल रात डिजाइनर के एक फैशन समसरोह के शुभारंभ के मौके पर आई थीं.
हालांकि सब्यसाची ने उनकी आने वाली होम प्रोडक्शन की अपराध आधारित फिल्म ‘मर्दानी’ के लिए उनके परिधान डिजाइन नहीं किए हैं, लेकिन रानी ने यह वादा किया कि वे फिल्म के प्रचार के दौरान जरुर सब्यसाची के पोशाक पहनेंगी.
उन्होंने कहा, फिल्म ‘मर्दानी’ के प्रचार के दौरान मैं सब्यसाची की पोशाक में दिखूंगी. नवविवाहित अभिनेत्री सब्यसाची के कार्यक्रम के शुभारंभ का हिस्सा बन काफी भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा, ‘मैंने वाकई में कार्यक्रम का काफी लुत्फ उठाया. हम सभी वहां रैम्प पर उनके द्वारा बिखेरी गई सुंदरता और जादू के साक्षी बने’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










