ePaper

श्रीदेवी से नफरत, मलाइका से प्‍यार ? फैन के इस सवाल पर अर्जुन कपूर का करारा जवाब

Updated at : 29 May 2019 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी से नफरत, मलाइका से प्‍यार ? फैन के इस सवाल पर अर्जुन कपूर का करारा जवाब

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जब भी दोनों एकसाथ स्‍पॉट किये जाते हैं खबरें बनने लगती हैं. हाल ही में अर्जुन ने यह बात स्‍वीकार ली कि वह मलाइका के साथ रिश्‍ते में हैं और उन्‍हें इससे कोई दिक्‍कत नहीं है. लेकिन जब वरुण धवन […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जब भी दोनों एकसाथ स्‍पॉट किये जाते हैं खबरें बनने लगती हैं. हाल ही में अर्जुन ने यह बात स्‍वीकार ली कि वह मलाइका के साथ रिश्‍ते में हैं और उन्‍हें इससे कोई दिक्‍कत नहीं है. लेकिन जब वरुण धवन की फैन ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और मलाइका को लेकर सवाल पूछा और उन्‍हें ट्रोल करने की कोशिश की तो अर्जुन ने अपने ही अंदाज में इस बात का जवाब दिया. इसके बाद फैन ने माफी मांग ली.

दरअसल, वरुण की कुसुम नामक फैन ने अर्जुन को टैग करते हुए ट्वीट किया, आप अपने पिता की दूसरी पत्‍नी से नफरत करते थे क्‍योंकि उन्‍होंने आपकी मां को छोड़ दिया था. लेकिन अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे हैं जो आपसे 11 साल बड़ी हैं और उनका एक टीनएज बेटा भी है. डबल स्‍टैंडर्ड क्‍यों अर्जुन ?

इसका करारा जवाब देते हुए अर्जुन ने लिखा,’ मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम. हमारे बीच गरिमापूर्ण दूरी थी. अगर नफरत होती तो ऐसे सेंसेटिव समय में मैं पापा, जाह्नवी और खुशी के साथ न होता. टाइप करके लिख देना और जज करना आसान होता है, पहले सोचा करो. आप वरुण धवन की फैन हो तो मैं सोचता हूं कि आप अपनी प्रोफाइल पर उसकी डीपी लगाकर नेगेटिविटी मत फैलाओ.’

अर्जुन कपूर को करारा जवाब देखकर फैन ने अभिनेता से माफी मांग ली. कुसुम ने एक और ट्वीट में लिखा,’ मैं माफी मांगती हूं अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई हो. मेरा मतलब गलत नहीं था. अर्जुन कपूर के सभी फैंस से माफी मांगती हूं. कृपया मुझे माफ कर दीजिये. यह सिर्फ मेरा विचार था. कुछ भी अर्जुन कपूर सर ओर मलाइका अरोड़ा मैम के खिलाफ नहीं था. सॉरी सर.’

फैन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा,’ कोई बात नहीं है कुसुम, प्‍यार फैलाओ… स्‍ट्रीट डांसर आपको देख रहा है.’
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में 24 मई को उनकी फिल्‍म इंडियाज मोस्‍ट वांटेड रिलीज हुई है. इस फिल्‍म को लेकर फिल्‍मी सितारों ने ट्वीट किया था यह फिल्‍म उन्‍हें अच्‍छे लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola