सनी देओल को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला ?

चंडीगढ़ : निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल को नोटिस जारी किया है. चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में देओल की जनसभा पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया है. […]
चंडीगढ़ : निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सन्नी देओल को नोटिस जारी किया है. चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में देओल की जनसभा पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया है.
उन्होंने यह भी पाया कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद रहे. नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके देओल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है.
मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रतिबंधित है. पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा. देओल गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




