‘बंटी और बबली’ के सीक्वल के लिए फाइनल हुआ एक्टर

बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ में एम.सी शेर के किरदार से सिद्धांत चतुर्वेदी इंटरनेट सेंसेशन बन गये है. उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. इसके बारे में हाल ही में जानकारी आयी है कि वे पुरानी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं. यश राज फिल्म ने 2005 की रोमांटिक क्राइम कॉमेडी ड्रामा. […]
बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ में एम.सी शेर के किरदार से सिद्धांत चतुर्वेदी इंटरनेट सेंसेशन बन गये है. उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. इसके बारे में हाल ही में जानकारी आयी है कि वे पुरानी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं. यश राज फिल्म ने 2005 की रोमांटिक क्राइम कॉमेडी ड्रामा. आइये जानते हैं इसके बारे में सिद्धांत इसमें काम करना चाहते हैं या नहीं.
दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि जोया अख्तर ने अपनी अगली फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को कास्ट करने का फैसला किया है. जानकारी के अनुसार आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म ने 2005 की रोमांटिक क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बंटीऔर बबली’ का सीक्वल बनाने वाले हैं.
फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी लीड रोल में है. बड़ी खबर यह है कि सेकेंड लीड रोल के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी को लॉक किया गया है. बता दें, इसमें सिद्धांत के अपोजिट नयी एक्ट्रेस सको कास्ट किया जायेगा.
अब देखना होगा कि क्या अमिताभ बच्चन सीक्वल में भी पुलिसमैन दशरथ सिंह का रोल प्ले करेंगे या नहीं. इसके बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है. इतना ही नहीं फिल्म में ऐश्वर्या राय का आइटम डांस भी था. चीजों के मुताबिक सबकुछ रहा तो नवंबर शूटिंग शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










