ePaper

‘शुभ मंगल सावधान'' के सीक्वल में फिर साथ काम करेंगे आयुष्मान खुराना-आनंद राय

Updated at : 09 May 2019 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
‘शुभ मंगल सावधान'' के सीक्वल में फिर साथ काम करेंगे आयुष्मान खुराना-आनंद राय

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना और निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल के लिए फिर से साथ काम करेंगे. ‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ नाम से रिलीज होगा जिसका निर्देशन हितेश केवाल्या करेंगे. इस फिल्म में समलैंगिकता के विषय को उठाया जाएगा. राय ने यहां एक बयान में […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना और निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल के लिए फिर से साथ काम करेंगे. ‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ नाम से रिलीज होगा जिसका निर्देशन हितेश केवाल्या करेंगे. इस फिल्म में समलैंगिकता के विषय को उठाया जाएगा.

राय ने यहां एक बयान में कहा, ‘ ‘शुभ मंगल सावधान’ की सफलता ने हमें प्रोत्साहित किया कि हम इसे एक फ्रेंचाइजी में बदलें जो हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसे विषयों को उठाए जिन पर समाज बात करने से कतराता है. ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में हम एक अच्छी कहानी लेकर आएंगे और आयुष्मान इसमें मुख्य किरदार निभाएंगे. हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक पहली फिल्म की ही तरह, इसे भी पसंद करेंगे.’

आयुष्मान ने कहा कि ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में समलैंगिकता के विषय को संवेदशील तरीके से दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह फिल्मकार आनंद राय की शैली में दिखाई गई बेहतरीन कहानी होगी, जो आपके दिल को छू लेगी और आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी.

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैंने बहुत समय बाद इतनी अच्छी कहानी पढ़ी है, जो बहुत संवेदनशीलता के साथ समलैंगिकता के विषय को उठाती है.’ फिल्म के अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola