प्रियंका चोपड़ा-निक ने अवार्ड शो में एकदूसरे को किया KISS, अब वायरल हो गया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी दोनों क्रूज पर मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी रोमांटिक तसवीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अब इस इंटरनेशनल जोड़ी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निक अपने […]
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी दोनों क्रूज पर मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी रोमांटिक तसवीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अब इस इंटरनेशनल जोड़ी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निक अपने लेडी लव प्रियंका को सरेआम किस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स का है. इस दौरान निक लाइव परफॉरमेंस के दौरान आते हैं और प्रियंका का किस करते हैं.
Priyanka Chopra kissing Nick Jonas during his #BillboardMusicAwards performance is the cutest. pic.twitter.com/sRi8DgRXc1
— Alyssa Bailey (@alyssabailey) May 2, 2019
‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स’ के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ पूरी जोनास फैमिली मौजूद थीं. निक जोनास उनके भाई जो जोनास और प्रियंका की होनेवाली भाभी सोफी टर्नर भी मौजूद थीं. दोनों की कुछ तसवीरें भी खूब वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/Bw8er0BHGI2/
‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स नाइट में जोनास ब्रदर्स लाइव कन्सर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों ‘Cake By The Ocean’ गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं. इस बीच दोनों स्टेज से नीचे उतरकर परफॉर्म करने लगते हैं. वहीं निक और प्रियंका एकदूसरे को किस करते हैं.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उमैद भवन में शादी की थी. दोनों की शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से हुई थी. हाल ही में प्रियंका भारत आई थी और लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट भी दिया. अब वे अमेरिका लौट गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




