ePaper

धूम मचा रहा है सलमान का गाया दूसरा गाना ''तू ही तू''

Updated at : 09 Jul 2014 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
धूम मचा रहा है सलमान का गाया दूसरा गाना ''तू ही तू''

मुंबईः सलमान खान अपने प्रशंसको को फिल्म किक के जरिये एक और तोहफा दे रहे है. सलमान ने इस फिल्म में दो गाने गाये हैं. उनका पहला गाना हैंगओवर पहले ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. अब सलमान दूसरे गाने के जरिये प्रशंसको को चौकाने वाले हैं. इस गाने के बोल हैं तु ही […]

विज्ञापन

मुंबईः सलमान खान अपने प्रशंसको को फिल्म किक के जरिये एक और तोहफा दे रहे है. सलमान ने इस फिल्म में दो गाने गाये हैं. उनका पहला गाना हैंगओवर पहले ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. अब सलमान दूसरे गाने के जरिये प्रशंसको को चौकाने वाले हैं. इस गाने के बोल हैं तु ही तु इसमें सलमान की आवाज बहुत शानदार लग रही है. उनकी आवाज सीधे दिल तक पहुंच रही है.

यूट्यूब पर भी सलमान को कई लोगों ने बधाई दी है. उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे कि सलमान इतना बेहतर गा सकते हैं. सलमान ने इस गाने को सोशल साइट पर शेयर करते हुए लिखा कि एक से भले दो दो से भले तीन. तु ही तु गाने के अलावा उन्होंने जुम्मे की रात गाने को भी शेयर किया है. रिलीज से पहले ही किक जिस तरह अपने अनोखे कारनामों की वजह से कई रिकार्ड तोड़ रही है उससे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईद में आ रही सलमान की यह फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola