परिणय सूत्र में बंधे जुगल हंसराज

मुंबई:प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्म निर्देशक जुगल हंसराज ने शादी कर ली है. यह खुलासा अभिनेता उदय चोपड़ा ने किया है.उदय ने ट्विटर पर लिखा है जुगल ने अमेरिका में अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है. जुगल ने रविवार को ऑकलैंड के मिशिगन में जैसमिन संग परिणय सूत्र में बंध गए. गौरतलब है कि जुगल हंसराज और […]
मुंबई:प्रसिद्ध अभिनेता-फिल्म निर्देशक जुगल हंसराज ने शादी कर ली है. यह खुलासा अभिनेता उदय चोपड़ा ने किया है.उदय ने ट्विटर पर लिखा है जुगल ने अमेरिका में अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है. जुगल ने रविवार को ऑकलैंड के मिशिगन में जैसमिन संग परिणय सूत्र में बंध गए.
गौरतलब है कि जुगल हंसराज और उदय चोपड़ा ने एक साथ फिल्म मोहब्बते में काम किया है. इस फिल्म के बाद दोनों की दोस्ती काफी पक्की हो गई. जुगल को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उदय ने बधाई दी है.
https://twitter.com/udaychopra/statuses/485941187614765056
यूं तो बॉलीवुड में जुगल हंसराज अपनी पैठ नहीं बना पाये. उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में बचपन में ही कदम रखा था. 1983 में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी अभिनीत ‘मासूम’ फिल्म से बतौर बाल कलाकार काम किया था. यह उनकी पहली फिल्म थी. इसके बाद ‘कर्मा’ और ‘सल्तनत’ सरीखी फिल्मों में भी ये नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




