सलमान ने इस फिल्म का बनाया मजाक, बोले - डिप्रेशन में चले गये थे लोग

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग इनदिनों मध्य प्रदेश में चल रही है. वहीं इस साल ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ‘भारत’ रिलीज होगी. सलमान खान के लिए ईद का त्योहार उनकी फिल्म के लिए बुक रहता है. हाल ही में सलमान ने हाल […]
सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग इनदिनों मध्य प्रदेश में चल रही है. वहीं इस साल ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ‘भारत’ रिलीज होगी. सलमान खान के लिए ईद का त्योहार उनकी फिल्म के लिए बुक रहता है. हाल ही में सलमान ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का मजाक बनाते दिखे थे. सलमान ने साल 2017 में ट्यूबलाइट से फैंस को ईद की मुबारकबाद दी थी. लेकिन यह फिल्म सुपरस्टार के करियर की एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई.
सलमान खान की इस फिल्म से फैंस बेहद निराश हुए और जमकर तंज कसे. हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा,’ हमने बजरंगी भाईजान बनाई जो लोगों को बहुत पसंद आई. ऐसी उम्मीद ट्यूबलाइट से थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.’
उन्होंने आगे कहा,’ ईद के मौके पर लोगों को एक खुशनुमा फिल्म की उम्मीद थी लेकिन ट्यूबलाइट ने तो सबको रुला ही दिया. लोगों का कहना था कि यह क्या फिल्म है, यहां तक भी कहा कि ईद खराब कर दी और वे डिप्रेशन में चले गये.’ सलमान यह सब कहते हुए हंस रहे थे.
उन्होंने आगे कहा,’ भले ही यह फिल्म थियेटर में नहीं चली लेकिन डिजीटल प्लेटफॉर्म और टीवी पर अच्छा कलेक्शन रहा था. आज भी टीवी और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आती है और वे सोचते हैं कि यह फिल्म फेल कैसे हो गई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




