ePaper

कंगना रनौत ने फिर किया आलिया पर कमेंट, ''राजी'' एक्‍ट्रेस ने दिया ये ऐसा जवाब

Updated at : 13 Apr 2019 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना रनौत ने फिर किया आलिया पर कमेंट, ''राजी'' एक्‍ट्रेस ने दिया ये ऐसा जवाब

कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच कोल्‍डवार बढ़ती ही जा रही है. कंगना लगातार बॉलीवुड के कई स्‍टार्स पर निशाना साध रही हैं. हाल ही में जब उनकी तुलना आलिया भट्ट की गईं तो वे बिगड़ गई और उन्‍होंने आलिया को मुंहफट लड़की करार दिया. बॉलीवुडलाईफ से बातचीत में आलिया ने कहा कि आलिया […]

विज्ञापन

कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच कोल्‍डवार बढ़ती ही जा रही है. कंगना लगातार बॉलीवुड के कई स्‍टार्स पर निशाना साध रही हैं. हाल ही में जब उनकी तुलना आलिया भट्ट की गईं तो वे बिगड़ गई और उन्‍होंने आलिया को मुंहफट लड़की करार दिया. बॉलीवुडलाईफ से बातचीत में आलिया ने कहा कि आलिया भट्ट से मेरी तुलना क्‍या है ? गली ब्‍वॉय में उनकी अदाकारी कुछ खास नहीं थी. उन्‍होंने एक मुंहफट लड़की का किरदार निभाया था जो वह निभाती आ रही हैं.

कंगना ने आगे कहा था कि, बॉलीवुड ऐसे किरदार गढ़ता है और दिखाता है कि वो महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है. आलिया भट्ट से मेरी तुलना करके आप मेरी बेइज्‍जती न करें.’

हाल ही में आलिया ने कंगना रनौत की इन बातों का बेहद शालीनता से जवाब दिया. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्‍होंने कहा,’ मैं कंगना के काम की बहुत इज्‍जत करती हूं और उनके विचारों का सम्‍मान करती हूं. मैं इस कमेंट की जगह उन्‍हें याद दिलाना चाहूंगी कि राजी फिल्‍म के समय उन्‍होंने मेरी कितनी तारीफ की थी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं अपने काम पर फोकस करूंगी और कोशिश करूंगी कि कुछ ऐसा काम करूं कि वो मेरी तारीफ करें.’ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कंगना ने आलिया पर निशाना साधा है. हालांकि पहले भी आलिया ने ऐसा ही बयान देकर बात खत्‍म करने की कोशिश की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola