अनन्‍या पांडे की ”SOTY 2” का ट्रेलर देख भावुक हुए चंकी पांडे, कह दी ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
अनन्‍या पांडे की ”SOTY 2” का ट्रेलर देख भावुक हुए चंकी पांडे, कह दी ये बड़ी बात

करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म से अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म के ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है. अब अनन्‍या पांडे […]

विज्ञापन

करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म से अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म के ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है. अब अनन्‍या पांडे के पापा चंकी पांडे का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि फिल्‍म का ट्रेलर देखकर वे काफी भावुक हो गये थे. उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.

चंकी पांडे ने पिंकविला से बातचीत में कहा,’ मैं चांद पर हूं. मैं कभी उसकी फिल्‍म के सेट पर नहीं गया, न उसकी शूटिंग देखी, न ही फिल्‍म के किसी भी दूसरे भाग का देखा. उसने मुझे सेट की कुछ तसवीरें दिखाई थी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ जब मैंने ट्रेलर देखा और उसकी आवाज स्‍क्रीन पर सुनी तो मैं काफी इमोशनल हो गया था. मैं फ्लैशबैक में चला गया जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी. मैंने जो उम्‍मीद की थी उसने उससे ज्‍यादा बेहतर किया है. जिस तरह स्‍क्रीन में उसकी इंट्री हुई यह देखकर मैं आश्‍चर्य में पड़ गया था.’

अभिनेता ने आगे कहा,’ मुझे लगता है कि वह अब कैमरा फ्रेंडली हो गई हैं. मैंने ऑनस्‍क्रीन पर इस तरह की कल्‍पना भी नहीं की थी. यह सब देखकर बहुत खुशी हुई. यह मेरे लिए एक सरप्राइज की तरह है.’

अनन्‍या पांडे के धर्मा प्रोडक्‍शन के साथ डेब्‍यू को लेकर चंकी पांडे ने कहा,’ वह बहुत लकी है क्‍योंकि मुझे कभी भी धर्मा प्रोडक्‍शन के साथ काम करने का मौका मिला. मुझे याद है जब वह मुझसे पूछा करती थी कि, डैड आप कॉफी विद करण शो में कब जा रहे हैं, और आज मैं उसे यह कहकर छेड़ता हूं कि तुम मुझसे पहले की कॉफी विद करण में चली गईं.’

बता दें कि, स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का निर्देशन पुनीत मल्‍होत्रा ने किया है. फिल्‍म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola