ePaper

VIDEO: भाषण के दौरान रोने लगी अभिनेत्री जयाप्रदा, कहा- मुझपर करवाया जाता तेजाब से हमला इसलिए...

Updated at : 04 Apr 2019 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: भाषण के दौरान रोने लगी अभिनेत्री जयाप्रदा, कहा- मुझपर करवाया जाता तेजाब से हमला इसलिए...

रामपुर : किसी समय की स्टार बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार मैदान में उतारा है. टिकट मिलने के बाद तीन अप्रैल को जयाप्रदा रामपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी तभी उनकी आंखे छलक पड़ी. वहां मौजूद लोगों को उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

रामपुर : किसी समय की स्टार बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार मैदान में उतारा है. टिकट मिलने के बाद तीन अप्रैल को जयाप्रदा रामपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी तभी उनकी आंखे छलक पड़ी. वहां मौजूद लोगों को उन्होंने बताया कि रामपुर में उनके ऊपर तेजाब फिकवाने के लिए साजिश रची जा रही थी.

वीडियो में जयाप्रदा कहते हुए नजर आ रही है कि मैं रामपुर छोड़कर जाना नहीं चाहती थी…लेकिन जाने पर मजबूर हो गईं. मैं रामपुर इसलिए नहीं छोड़कर जाना चाहती थी कि क्योंकि यहां गरीबों को दबाया जा रहा है, लेकिन उस दिन मुझे जब पता चला कि मेरे ऊपर तेजाब अटैक करवाने की प्लानिंग की जा रही है…मैं रामपुर इसलिए छोड़ गयी, क्योंकि मुझपर तेजाब से अटैक कराया जाता , मेरे ऊपर हमला किया गया था….इसबीच जया प्रदा की आंखें में आंसू आ गये फिर कहा…मैं औरत हूं…इसलिए सक्रिय राजनीति में नहीं आ पायी…

इसके बाद काफी देर तक उन्होंने अपना भाषण बंद रखा….आप भी देखें यह वीडियो….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola