''बैंक चोर'' से बाहर हुए कॉमेडियन कपिल!

Published at :04 Jul 2014 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
''बैंक चोर'' से बाहर हुए  कॉमेडियन कपिल!

मुंबई : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा यशराज फिल्‍म से बाहर हो गये हैं. कपिल शर्मा यशराज फिल्‍म के बैनर तले बन रही फिल्‍म बैंक चोर से बाहर हो गये हैं. कपिल के बाहर होने की घोषणा खुद यशराज फिल्‍म ने की. बताया गया कि कपिल शर्मा अब इस फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं. अब यह […]

विज्ञापन

मुंबई : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा यशराज फिल्‍म से बाहर हो गये हैं. कपिल शर्मा यशराज फिल्‍म के बैनर तले बन रही फिल्‍म बैंक चोर से बाहर हो गये हैं. कपिल के बाहर होने की घोषणा खुद यशराज फिल्‍म ने की. बताया गया कि कपिल शर्मा अब इस फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं. अब यह फिल्‍म कपिल के बिना बनेगी.

गौरतलब हो कि कपिल शर्मा बैंक चोर से बॉलीवुड में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे थे. इस खबर के बाद कपिल शर्मा को जोरदार झटका लगा है. कपिल इस फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍साहित थे और इस तरह की खबर सुनने के बाद उन्‍हें झटका लगना तय है.

बताते चलें कि कपिल के साथ काम करने के लिए कोई भी अभिनेत्री तैयार नहीं हो रही थीं. यशराज फिल्‍म ने कई बड़ी अभिनेत्रियों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने कपिल के साथ काम करने की इच्‍छा जाहिर की. खबर है कि अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने भी कपिल की हीरोइन बनने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola