ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई : उर्मिला मातोंडकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2019 8:27 AM
नयी दिल्ली : कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं. उर्मिला बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं. उर्मिला बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उनको पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.
इसके बाद उर्मिला ने कहा, “सक्रिय राजनीति में यह मेरा पहला क़दम है. मैं राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं आई हूं. मैं विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हूं. आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं. बेरोजगारी काफी बढ़ गई है.’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा, “ देश को सबको साथ में ले कर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो. राहुल देश के एकमात्र नेता है जो सबको साथ लेकर चल सकते है.”
खबरों के अनुसार, फिल्म ‘मासूम’ से बतौर बाल कलाकार और ‘रंगीला’ से बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि पार्टी की ओर से इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










