OMG! प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत सुनकर उड़ जायेंगे होश

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले महिला दिवस के अवसर पर सोहो हाउस पार्टी पहुंची थी. इस दौरान वे […]
प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं. कुछ दिनों पहले महिला दिवस के अवसर पर सोहो हाउस पार्टी पहुंची थी. इस दौरान वे ब्राउन कलर के बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बूट्स पहने थे और मैचिंग बैग कैरी किया था. उनकी इस लुक की तसवीरें जमकर वायरल हुई.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनका यह लुक पसंद आया और कुछ ने सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. उनके इस लुक को किसी ने ‘कोकाकोला’ कहा था तो किसी ने ‘चिड़िया’ बताया था.
अब प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत सामने आई है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जायेंगे. प्रियंका की यह ड्रेस ETRO ब्रांड की है जिसकी कीमत $2,750 तकरीबन 1,90,155 रुपये है. देसी गर्ल ने इस ड्रेस के साथ जो बूट्स पहने हैं वो CASADEI ब्रांड के हैं. इनकी कीमत $1,476 यानि 101789 रुपये है.
https://www.instagram.com/p/Bu58a02Hl1Z/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रेंट की बात करें तो जल्द ही वे ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं. फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं और इसके निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला हैं. प्रियंका आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आई थीं. वे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




