कैंसर का इलाज करवा कर हाल ही में भारत लौटे थे इरफान खान, पहली फोटो आई सामने

Updated:
विज्ञापन
कैंसर का इलाज करवा कर हाल ही में भारत लौटे थे इरफान खान, पहली फोटो आई सामने

इरफान खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. कुछ दिनों पहले ही अभिनेता कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे थे. अब उनकी पहली तसवीर सामने आई है. इरफान की लेटेस्‍ट तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले इरफान मीडिया की नजरों से खुद को बचाते रहे हैं लेकिन […]

विज्ञापन

इरफान खान के फैंस के लिए राहत की खबर है. कुछ दिनों पहले ही अभिनेता कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे थे. अब उनकी पहली तसवीर सामने आई है. इरफान की लेटेस्‍ट तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले इरफान मीडिया की नजरों से खुद को बचाते रहे हैं लेकिन इस बार वे पैपराजी से खुद को बचा नहीं पाये. इरफान खान जब मुंबई के खार स्थित प्रोड्यूसर दिनेश विजान के ऑफिस से निकले यह उसी दौरान की तसवीरें है.

ऐसा माना जा रहा है कि वे यहां अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘हिंदी मीडियम 2’ के सिलसिले में यहां आये होंगे. खबरें हैं कि इरफान खान की सेहत ठीक है और वे जल्‍द ही ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार, जल्‍द ही ‘हिंदी मीडियम 2’ के सीक्‍वल की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. पिछले सप्‍ताह ही दिनेश विजान ने इस साल से इरफान खान के फिल्‍म में काम करने को लेकर संभावना जताई थी.

बता दें कि पिछले साल मार्च में ही इरफान खान ने बताया था कि वे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. इसके बाद वे इलाज के लंदन रवाना हो गये थे. हालांकि वे अपनी सेहत की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को देते रहे. पिछले कुछ दिनों से उन्‍होंने अपनी सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं किया है.

गौरतलब है कि साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन किया था. फिल्म में इरफान खान के साथ सबा कमर मुख्‍य भूमिका में नजर आई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola