ePaper

मलाइका अरोड़ा से तलाक पर ट्रोलर ने अरबाज खान को कह दी ऐसी बात, एक्‍टर ने दिया ये जवाब

Updated at : 15 Mar 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा से तलाक पर ट्रोलर ने अरबाज खान को कह दी ऐसी बात, एक्‍टर ने दिया ये जवाब

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने जब अपनी 21 साल पुरानी शादी को खत्‍म करने का ऐलान किया था उनके लाखों फैंस काफी दुखी हो गये थे. दोनों का एक बेटा अरहान है. फिलहाल दोनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों को नया प्‍यार मिल गया है. जहां अरबाज खान […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने जब अपनी 21 साल पुरानी शादी को खत्‍म करने का ऐलान किया था उनके लाखों फैंस काफी दुखी हो गये थे. दोनों का एक बेटा अरहान है. फिलहाल दोनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों को नया प्‍यार मिल गया है. जहां अरबाज खान का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ रहा है वहीं मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. हाल ही में अरबाज खान का नया चैट शो पिंच शुरू हुआ है जो सोशल मीडिया के ट्रोलर्स पर आधारित है.

इस शो के पहले एपिसोड में करीना कपूर मेहमान बनकर पहुंची थीं और उन्‍होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. शो के अंत में करीना ने एक ट्वीट पढ़ा जो अरबाज खान को लेकर था जिसमें लिखा था मलाइका से तलाक के बाद अरबाज ‘खुला सांड’ हो गया है.

करीना कपूर ने मजाक करते हुए अरबाज से पूछा कि क्‍या ये सच है? इसका जवाब देते हुए अरबाज ने कहा- ‘तुम जानती हो’. इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा- मुझे नहीं पता.

इसके बाद अरबाज ने कहा,’ अरे भाई अब 21 साल का रिश्‍ता खत्‍म हुआ है. कुछ तक इस बात में सच्‍चाई है इसलिए मुझे बुरा नहीं लग रहा है. रिश्‍ता बचाने की कोशिशों के बाद एक समय आ गया था. हम दोनों ने इसे बचाने की कोशिश की लेकिन हो नहीं पाया. लेकिन कुछ समय बाद मुझे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना था.’

करीना ने फिर मजाक करते हुए कहा,’ और अब तुम खुले सांड बन गये हो.’ अरबाज ने जवाब दिया, ‘नहीं, मैं कुछ हद तक था. लेकिन अब मैं… इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है.’

हाल ही में मलाइका ने भी अरबाज खान के साथ तलाक को लेकर खुलकर बात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola