स्त्री के लेखक ने कहा, सफलता डराती है
Updated at : 14 Mar 2019 2:24 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘स्त्री’ के लेखक राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के. का कहना है कि सफलता अपने साथ डर और दबाव लेकर आती है . राज और डी. के. की फिल्म ‘स्त्री’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो 2018 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. ‘फिक्की […]
विज्ञापन
मुंबई : फिल्म ‘स्त्री’ के लेखक राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के. का कहना है कि सफलता अपने साथ डर और दबाव लेकर आती है . राज और डी. के. की फिल्म ‘स्त्री’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो 2018 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है.
‘फिक्की फ्रेम’ की पैनल वार्ता के दौरान राज ने कहा कि सफलता का दबाव इतना था कि फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक चाहते थे की बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 60 करोड़ रुपए पर ही रुक जाए. लेकिन फिल्म ने 130 करोड़ रुपए की कमाई की. राज ने कहा, ‘‘ सफलता के साथ सबसे बड़ी चीज जो आती है वह डर है.
आप एकदम से डर जाते हैं… कि कैसे इस फिल्म के स्तर को कायम रखेंगे . अमर मुझे कह रहे थे कि सर मैं चाहता हूं कि फिल्म (की कमाई) 60 करोड़ रुपए पर ही रुक जाए. अगर 60 करोड़ रुपए के पार गई तो मैं मर जाऊंगा. मुझे नहीं पता की अगली बार क्या करना है.” राज और डी के की फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ और ‘गो गोवा गॉन’ अच्छी चली थी जबकि बड़े बजट वाली ‘ए जेंटलमैन’ और ‘हैप्पी एंडिंग’ दर्शकों का दिल जितने में नाकाम रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




