सलमान की आवाज में हैंगओवर गाना रिलीज , जैकलिन ने की तारीफ

मुंबईः सलमान की फिल्म का एक और गाना लांच कर दिया गया है. इस गाने की खास बात यह कि इसे सलमान ने गाया है. इसे गाने के लिए सलमान ने काफी ने रियाज किया. इस गाने का नाम हैंगओवर है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. यूट्यूब पर भी काफी […]
मुंबईः सलमान की फिल्म का एक और गाना लांच कर दिया गया है. इस गाने की खास बात यह कि इसे सलमान ने गाया है. इसे गाने के लिए सलमान ने काफी ने रियाज किया. इस गाने का नाम हैंगओवर है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. यूट्यूब पर भी काफी लोगों ने इस गाने को सुना. सलमान के साथ इसे मीत ब्रदर्स अनजान और श्रेया घोषाल ने गाया है.
#salmankhan sings!! Is there anything this man can't do?? Can't wait for 9pm tonight! #hangover http://t.co/KFGZyUmR2Q
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) July 1, 2014
फिल्म के गाने के साथ इस गाने की कुछ तस्वीरे भी जारी की गयी है दर्शक इसे भी सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं. यही नहीं, इस गाने की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जो सलमान के फैन तेजी से शेयर कर रहे हैं. इस गाने को अहमद खान ने क्रोरियाग्राफ किया है.
Jacky ne 2nd song kick ka release kar diya . its called hangover .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 1, 2014
गाने में सलमान रेड जैकेट में नजर आएंगे और जैकलीन क्रीम और गोल्ड स्लीवलेस ड्रेस में नजर आएंगी.सलमान खान के प्रशंसको के लिए यह गाना बेहद खास है. यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने किसी फिल्म में अपनी आवाज दी है इससे पहले भी सलमान ने हेलो ब्रदर में एक गाना गाया था. सलमान को एक्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के साथ गाने का भी बहुत शौक है. जैकलिन भी सलमान के इस गाने से बेहद खुश है उन्होंने ट्विटर पर सलमान की तारीफ करते हुए लिखा है कि क्या कोई ऐसा काम भी है जो यह इंसान नहीं कर सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




