ePaper

भारतीय सेना की मदद के लिए लता मंगेशकर देंगी 1 करोड़

Updated at : 27 Feb 2019 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना की मदद के लिए लता मंगेशकर देंगी 1 करोड़

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया. सर्जिकल स्‍ट्राईक के जरिये भारत ने ईंट का जवाब पत्‍थर से दिया है. जवानों की जाबांजी को पूरा देश […]

विज्ञापन

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया. सर्जिकल स्‍ट्राईक के जरिये भारत ने ईंट का जवाब पत्‍थर से दिया है. जवानों की जाबांजी को पूरा देश सैल्‍यूट कर रहा है. बॉलीवुड ने भी सोशल मीडिया के जरिये जवानों के इस कदम की सराहना की है. वहीं पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद के लिए भी आगे आये हैं. अब लता मंगेशकर ने मदद की घोषणा की है.

अमिताभ बच्‍चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, रवीना टंडन और कैलाश खेर ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अब स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर सेना की मदद करने की घोषणा की है.

महाराष्‍ट्र टाइम्‍स को दिये गये एक इंटरव्‍यू में लता मंगेशकर ने कहा कि वह 24 अप्रैल को पिता दीनानाथ मंगेशकर की पुण्‍यतिथि के मौके पर आर्मी के जवानों के लिए 1 करोड़ दान रुपये दान करेंगी. लता मंगेशकर ने यह भी कहा, ‘बॉलीवुड से तमाम लोग हमेशा ही शहीद जवानों की मदद के लिए आगे आते हैं.’

बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लता जी बेहद दुखी हो गई थीं. उन्‍होंने ट्विटर के माध्‍यम से श्रद्धाजंलि दी थी. उन्‍होंने लिखा था,’ लता मंगेशकर ने ये भी कहा, ‘बॉलीवुड से तमाम लोग हमेशा ही शहीद जवानों की मदद के लिए आगे आते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola