संगीत के शहंशाह आर डी बर्मन के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने किया याद

मुंबई:संगीत के शहंशाह आर डी बर्मन के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने उन्हें याद किया. सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. इनमें उनकी पत्नी आशा भोंसले भी शामिल हैं. भोंसले ने कहा ‘हमने उन विशेष पलों को याद किया जो साथ में बिताये थे.’ भोंसले ने पंचम दा के […]
मुंबई:संगीत के शहंशाह आर डी बर्मन के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने उन्हें याद किया. सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. इनमें उनकी पत्नी आशा भोंसले भी शामिल हैं. भोंसले ने कहा ‘हमने उन विशेष पलों को याद किया जो साथ में बिताये थे.’ भोंसले ने पंचम दा के साथ मिलकर ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘कतरा कतरा’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘दम मारो दम’ जैसे कई हिट गाने दिए. फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने पंचम दा के गाने को शेयर करके उन्हें याद किया.
फिल्म निर्माता मधु भंडारकर ने कहा ‘ आज से 75 साल पहले एक संगीत सम्राट का जन्म हुआ था. उनकी धुनें हमारे दिलों दिमाग पर छा गईं और वे आज भी हमें रोमांचित करती हैं. पंचम दा, आप महान हैं. हम आपको याद करते हैं. जन्मदिन मुबारक हो.’ फिल्म निर्देशक सुजय घोष ने ट्वीट में कहा ‘ जन्मदिन मुबारक हो बर्मन, आप और आपका संगीत हमेशा जीवित रहेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




