''एक विलेन'':कुछ अलग है इस खलनायक की प्रेम कहानी

मुंबई:’आशिकी-2 ‘से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘एक विलेन’ आज सिनेमाघर में धूम मचाने जा रही है. इस फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अन्य फिल्मों से काफी अलग है. इसमें एक खलनायक की प्रेम कहानी दिखाई गई है. […]
मुंबई:’आशिकी-2 ‘से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘एक विलेन’ आज सिनेमाघर में धूम मचाने जा रही है. इस फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म अन्य फिल्मों से काफी अलग है.
इसमें एक खलनायक की प्रेम कहानी दिखाई गई है. यूं तो इससे पहले भी संजय दत्त की ‘खलनायक’ और शाहरुख खान की ‘डर’ एक खलनायक की प्रेम कहानी पर्दे पर गढ़ चुकी है. लेकिन इस फिल्म में रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म में जान डाल दी है. फिल्म के डायलॉग प्रोमोज ने फिल्म को पहले ही चर्चा में ला दिया है.

फिल्म के पोस्टर में फिल्म के दोनों लीड मेल किरदार रितेश और सिद्धार्थ को एक-दूसरे के सामने दिखाया गया है जबकि श्रद्धा कपूर को दोनों के बीच खड़ा दिखाया गया है. इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि फिल्म में दोनों एक दूसरे के विपरीत दिखेंगे.
फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने के बाद करण जौहर ने बेहतरीन फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी की तारीफ की. करण ने कहा, ‘‘फिल्म खत्म होने के बाद सबसे पहले मैंने मोहत सूरी को देखा, वह फिल्म के सबसे बड़े सितारे हैं. मैंने उन्हें गले से लगाया और कहा कि उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म बनाई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




