अवार्ड मिलने से आमिर खुश, पुरस्कार में मिला मिठाई का डब्बा

Updated at : 23 Jun 2014 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
अवार्ड मिलने से आमिर खुश, पुरस्कार में मिला मिठाई का डब्बा

मुंबई: आमिर खान पुरस्कार समारोह से दूरी बनाकर रखते हैं. उन्होंने पर कई बार सफाई दी है. उनका कहना है कि इस तरह के पुरस्कार समारोह प्रतिभावान व्यक्ति को सम्मानित नहीं करते यह भी एक व्यापार की तरह होता है. पुरस्कार समारोहों में जाने से बचने वाले के तौर पर पहचाने जाने वाले सुपरस्टार आमिर […]

विज्ञापन

मुंबई: आमिर खान पुरस्कार समारोह से दूरी बनाकर रखते हैं. उन्होंने पर कई बार सफाई दी है. उनका कहना है कि इस तरह के पुरस्कार समारोह प्रतिभावान व्यक्ति को सम्मानित नहीं करते यह भी एक व्यापार की तरह होता है.

पुरस्कार समारोहों में जाने से बचने वाले के तौर पर पहचाने जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान को स्टार परिवार पुरस्कार समारोह में उनके टीवी धारावाहिक ‘सत्यमेव जयते’ के लिए ट्राफी की जगह मिठाई का डिब्बा दिया गया.49 वर्षीय अभिनेता को अपने टीवी कार्यक्रम के जरिए समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में सामाजिक समस्याओं जैसे बलात्कार, महिलाओं के साथ भेदभाव, भ्रष्टाचार और शिक्षा से जुडे मुद्दों को दिखाया गया है.

समारोह में कल रात अपनी पत्नी किरण राव के साथ पहुंचे आमिर ने मजाक में कहा ‘‘मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको मुझे मिठाई देना चाहिए क्योंकि ‘धूम 3’ के बाद मेरा वजन काफी बढ गया है. मुझे लगता है कि फिल्म की सफलता मेरे लिए काफी मायने रखती है.’’अपने 25 साल के लंबे कैरियर पर आमिर खान ने कहा कि वह काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें महान निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला.

आमिर ने सत्यमेव जयते कार्यक्रम के जरिये टीवी के दर्शकों तक भी अपनी पहुंच बनायी. इस कार्यक्रम के संचालन से उनके प्रशंसकों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है. उन्होंने इसके जरिये कई गंभीर मुद्दों के प्रति लोगों को जागरुक किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola