नरगिस फाखरी का हुआ विदेशी बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप, मैट के साथ रह रहीं थीं लिव-इन में

मुंबई : फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने रातों रात सुर्खियां बटोरा था. फिल्म में उनके अभिनय के कायल दर्शक हो गये थे. यदि आप बॉलीवुड की खबरों पर पैनी नजर रखते होंगे तो आपको यह पता होगा कि नरगिस अपने फिल्मी कैरियर के साथ-साथ हमेशा से ही अपनी लव लाइफ की वजह से […]
मुंबई : फिल्म ‘रॉकस्टार’ से अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने रातों रात सुर्खियां बटोरा था. फिल्म में उनके अभिनय के कायल दर्शक हो गये थे. यदि आप बॉलीवुड की खबरों पर पैनी नजर रखते होंगे तो आपको यह पता होगा कि नरगिस अपने फिल्मी कैरियर के साथ-साथ हमेशा से ही अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में रहतीं हैं.
अब एक शॉकिंग खबर उनके रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है. खबरों की मानें तो नरगिस पिछले कुछ समय से हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर मैट अलांजो के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों सोशल मीडिया पर अपनी साथ की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते थे. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन आज तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की है.
अब पिछले दिनों ही इस कपल को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आयी है और वो ये है कि दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है. इसी के साथ ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि नरगिस ने मैट के साथ अपने रिश्ते की कहानी को खत्म कर लिया है.
यहां हम इस बात से आपको रु-ब-रु करवा दें कि नरगिस और मैट पिछले एक साल से लॉस एंजेलिस में लिव-इन में रह रहे थे. इस बीच दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू तक बनवाया था लेकिन अब दोनों की इस हरकत से तो ये ही लगता है कि दोनों के रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










