‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'' से हम ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं: गुट्टे

मुंबई : फिल्म निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे ने कहा कि जनवरी में रिलीज होने जा रही ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म एक ही साथ हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी क्योंकि वह अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं. इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का […]
मुंबई : फिल्म निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे ने कहा कि जनवरी में रिलीज होने जा रही ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म एक ही साथ हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी क्योंकि वह अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं. इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.
फिल्म की कहानी संजय बारू की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है. गुट्टे ने बताया कि ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की शूटिंग मूल रूप से अंग्रेजी और हिंदी में की गई है लेकिन इसके बाद फिल्मनिर्माता ने इसे एक ही साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज करने का निर्णय लिया.
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ यह फिल्म एक प्रधानमंत्री के कार्यालय की कहानी है और इसका ताल्लुक पूरे देश से है तो हम जहां तक संभव हो सके ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं. हम इसे सिर्फ हिंदी के दर्शकों तक ही सीमित नहीं कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




