सलमान को लड़कियां भाई कहें पसंद नहीं

Updated at : 20 Jun 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान को लड़कियां भाई कहें पसंद नहीं

मुंबईः सलमान खान की फिल्म किक का पहला गाना लांच कर दिया गया है जुम्मे की रात है फिल्म ‘किक’ का औपचारिक ट्रेलर रिलीज हुए महज पांच दिन हुए हैं लेकिन उसे देखने वालों की संख्या 70 लाख पार कर गयी है.अभिनेता सलमान खान ने इससे इंकार किया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘किक’ के […]

विज्ञापन

मुंबईः सलमान खान की फिल्म किक का पहला गाना लांच कर दिया गया है जुम्मे की रात है फिल्म ‘किक’ का औपचारिक ट्रेलर रिलीज हुए महज पांच दिन हुए हैं लेकिन उसे देखने वालों की संख्या 70 लाख पार कर गयी है.अभिनेता सलमान खान ने इससे इंकार किया है कि उनकी आगामी फिल्म ‘किक’ के गाने ‘जुम्मे की रात’ और अमिताभ बच्चन की 1991 में आई फिल्म ‘हम’ के गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ में किसी तरह की समानता है. सलमान ने आज ‘जुम्मे की रात’ गाने की पहली झलक पेश की.

इस अवसर पर सलमान ने कहा कि लड़कियां मुझे भाई कहे ये पसंद नहीं है. उल्लेखनीय है कि सलमान खान बॉलीवुड में सलमान भाई के नाम से मशहूर है लेकिन उनका कहना है कि सिर्फ लड़कों को उन्हें इस शब्द से संबोधित करना चाहिए. तभी वहां मौजूद लड़कियों ने उन्हें सल्लू और जानू कहना शुरू कर दिया.

सलमान से जब पूछा गया कि जब लड़कियां उन्हें जान बनाना चाहती हैं तो वह भाई क्यों सुनना चाहते हैं. सलमान ने इस सवाल के जवाब में कहा कि मैं सिर्फ लड़कों के लिए भाई हूं और मेरी दो बहनें हैं और दो राखी बहनें हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता था कि यह सवाल पूछा जाएगा. मैं ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ का बडा प्रशंसक हूं. जब कभी यह गाना टीवी पर आता है तो मैं इसे पूरा देखता हूं. परंतु मेरा गाना अलग ढंग से शूट किया गया है. इसका नृत्य निर्देशन अहमद खान ने किया है. इस पर नाचना काफी मुश्किल रहा.’’ इस गाने को कुमार एवं सब्बीर अहमद ने लिखा है तथा मीका सिंह, पलक मचल ने इसके लिए अपनी आवाज दी है. इसमें संगीत हिमेश रेशमिया का है. फिल्म के ट्रेलर के हिट होने के बाद इसके गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola