ट्विटर पर रणबीर!

Updated at : 20 Jun 2014 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर पर रणबीर!

मुंबई:रणबीर कपूर उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से हैं, जो अब तक ट्विटर या किसी भी सोशल नेटवर्किग साइट पर नहीं हैं. लेकिन खबर है कि अब उन्होंने भी इसमें दिलचस्पी दिखानी शुरू की है. वे अपने प्रिय दोस्त करन जौहर से हाल ही में इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि क्या उन्हें इस […]

विज्ञापन

मुंबई:रणबीर कपूर उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से हैं, जो अब तक ट्विटर या किसी भी सोशल नेटवर्किग साइट पर नहीं हैं. लेकिन खबर है कि अब उन्होंने भी इसमें दिलचस्पी दिखानी शुरू की है. वे अपने प्रिय दोस्त करन जौहर से हाल ही में इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि क्या उन्हें इस तरह के सोशल नेटवर्किग साइट पर आना चाहिए या नहीं.

रणबीर की इस दिलचस्पी की खास वजह यह है कि वे अपने और कैट के रिश्ते को लेकर हो रही बातों पर अपना पक्ष रखना चाहते हैं. हालांकि अब तक यह तय नहीं है कि रणबीर वाकई आयेंगे या नहीं. रणबीर अब तक कई बार इस बात को दोहराते रहे हैं कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं. वे चाहते हैं कि जिस तरह दिलीप साहब ने खुद को मिस्ट्री बना कर रखा, वह भी रखें.

लेकिन शायद धीरे-धीरे वे भी इस बात को समझ चुके हैं कि वर्तमान में सोशल नेटवर्किग साइट किस तरह जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हालांकि अब तक कपूर परिवार से कोई भी इसके मंच से जुड़ा नहीं है. करीना, करिश्मा ने भी टि¦टर से दूरी ही बना कर रखी है. लेकिन हो सकता है कि धीरे-धीरे वे भी ट्विटर पर आ जायें. रणबीर इस बात से तो वाकिफ हैं ही किस तरह टि¦टर के माध्यम से वह अपनी बात बिना किसी पीआर के सहारे, बिना किसी लाग लपेट के रख सकते हैं.

रणबीर अगर ट्विटर पर आते भी हैं तो इतना तो तय है कि वह कभी अपने पल-पल की खबर नहीं देंगे. अजरुन कपूर ने भी कुछ दिनों पहले यही कहा था कि वह ट्विटर पर नहीं आयेंगे. लेकिन अब वह भी अपना मन बना रहे हैं. दरअसल, तकनीक के पीछे भाग रही इस दुनिया में ये युवा कलाकारों के मन में कहीं न कहीं यह बात जरूर चलती होगी कि क्यों सोशल नेटवर्किग साइट्स इतने पॉपुलर हैं, और क्यों इसके साथ कदम ताल जरूरी है!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola