Me Too movement : दिल्ली सरकार से कैलाश खेर को भेजा गया आमंत्रण वापस लेने की अपील

Updated at : 15 Dec 2018 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
Me Too movement : दिल्ली सरकार से कैलाश खेर को भेजा गया आमंत्रण वापस लेने की अपील

मुंबई : गायक सोना महापात्र ने दिल्ली सरकार से मीटू आरोपों से घिरे गायक कैलाश खेर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये भेजा गया निमंत्रण वापस लेने की अपील की है. सोना ने चेंज डॉट ओआरजी पर एक याचिका शुरू की है जिसमें उन्होंने कैलाश पर अपने यौन उत्पीड़न के आरोप दोहराए हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : गायक सोना महापात्र ने दिल्ली सरकार से मीटू आरोपों से घिरे गायक कैलाश खेर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये भेजा गया निमंत्रण वापस लेने की अपील की है.

सोना ने चेंज डॉट ओआरजी पर एक याचिका शुरू की है जिसमें उन्होंने कैलाश पर अपने यौन उत्पीड़न के आरोप दोहराए हैं.

उन्होंने कहा थ्‍क्‍ मैं हैरान हूं कि कैलाश को दिल्ली सरकार के मयूर उत्सव में प्रस्तुति के लिये बुलाया गया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. मेरी याचिका पर हस्ताक्षर करें, ताकि दिल्ली सरकार कैलाश को मयूर उत्सव में बुलाने का निमंत्रण वापस ले सके.

सोना और अन्य लोगों ने 16 दिसंबर को कैलाश की प्रस्तुति रोकने के लिये याचिका पर हस्ताक्षर किये. जब इस मसले पर कैलाश खेर से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दिल्ली सरकार ने भी इस मसले पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola