ePaper

जाह्नवी कपूर ने चुराई बहन की ये ड्रेस, खुशी ने कह दी ये बात

Updated at : 29 Nov 2018 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
जाह्नवी कपूर ने चुराई बहन की ये ड्रेस, खुशी ने कह दी ये बात

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री की है. उन्‍होंने फिल्‍म ‘धड़क’ से डेब्‍यू किया था और उनकी अगली फिल्‍म ‘तख्‍त’ है. इसके अलावा वे कई इवेंट्स में पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ नजर आती हैं. हाल ही में जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर […]

विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री की है. उन्‍होंने फिल्‍म ‘धड़क’ से डेब्‍यू किया था और उनकी अगली फिल्‍म ‘तख्‍त’ है. इसके अलावा वे कई इवेंट्स में पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ नजर आती हैं. हाल ही में जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ करण जौहर चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं. जाह्नवी अपने स्टाइल की वजह से भी खासा सुर्खियां में रहती हैं. केवल जाह्नवी का ही नहीं उनकी छोटी बहन खुशी का भी फैशन सेंस कमाल का है. दोनों अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं.

हाल ही में इस राज से पर्दा उठा कि जाह्नवी अक्‍सर अपनी बहन के कपड़े चुरा लेती हैं. दरअसल सोनम कपूर के संगीत में जाह्नवी ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था जो खुशी कपूर की थी. इसकी जानकारी खुशी कपूर ने दी है.

सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की चैट का एक स्क्रीन शॉट सामने आया है. इस स्क्रीन शॉट में खुशी अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर से नाराज होती नजर आ रही हैं कि वो उनकी जानकारी के बिना ही उनकी ड्रेस पहनकर चली गईं.

खुशी ने जाह्नवी की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा,’ मैं तुमसे बहुत नाराज हूं…. तुम हमेशा ऐसा ही करती हो.’ इससे साफ है कि जाह्नवी अपनी बहन के साथ खूब मस्‍ती करती है. जाह्नवी और खुशी का फैशन सेंस अपनी मां श्रीदेवी जैसा है. दोनो बहनें ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola