सनी देओल का खुलासा- कभी फिल्म की कहानी नहीं पढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2018 3:12 PM
मुंबई : सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट रिलीज हो चुकी है. फिल्म में प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में एक बातचीत में सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. अपने 35 साल के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके सनी देओल […]
मुंबई : सनी देओल की फिल्म भैय्याजी सुपरहिट रिलीज हो चुकी है. फिल्म में प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में एक बातचीत में सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. अपने 35 साल के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके सनी देओल का कहना है कि उनके काम करने का तरीका बिल्कुल स्वाभाविक है और वह फिल्म की कहानी पढ़ने के बजाय सुनने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं.
सनी देओल ने कहा, "मैं बहुत सहज व्यक्ति हूं, मैं आइडिया और विचार को सुनकर जो सही लगता है वही करता हूं." मैं इसके विस्तार से नहीं जाता और कभी फिल्म की पटकथा नहीं पढ़ता. सनी ने कहा कि अब ऐसा करना (पटकथा सुनना) चाहिए लेकिन पहले के समय में फिल्म बनाना काफी अलग था.
सनी देओले ने आगे कहा, "मैं सिर्फ निर्देशक का आइडिया सुनता हूं और फिर काम में लग जाता हूं. मैं हमेशा कहानीकार से मिलकर पर्दे पर दिखाए जाने वाले विषय के बारे में ही सुनता हूं."
1983 में "बेताब" से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले सनी "घायल", "दामिनी", "डर" और "गदर- एक प्रेम कथा" जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










