ePaper

''भारत'' की शूटिंग छोड़ अरुणाचल प्रदेश पहुंचे सलमान खान, पहाड़ पर चलाई साईकिल, VIDEO

Updated at : 23 Nov 2018 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
''भारत'' की शूटिंग छोड़ अरुणाचल प्रदेश पहुंचे सलमान खान, पहाड़ पर चलाई साईकिल, VIDEO

सलमान खान का साईकिल चलाने का शौक किसी से छुपा नहीं है. सलमान इनदिनों अपनी फिल्‍म भारत की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. लेकिन इस बीच वे शूटिंग से समय निकालकर सलमान गुरुवार का अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में आयोजित एक एडवेंचर फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और […]

विज्ञापन

सलमान खान का साईकिल चलाने का शौक किसी से छुपा नहीं है. सलमान इनदिनों अपनी फिल्‍म भारत की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. लेकिन इस बीच वे शूटिंग से समय निकालकर सलमान गुरुवार का अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में आयोजित एक एडवेंचर फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू की मौजूदगी में माउंटेन बाइसाइकल रेस का उद्घाटन किया. वे मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू और मंत्री किरन रिजिजू के साथ साईकिल चलाते भी दिखे.

अपने फेवरेट सुपरस्‍टार को देखने के लिए भारी संख्‍या में लोग यहां पहुंचे थे. सलमान खान के साथ फिल्‍म ट्यूबलाइट के बाल कलाकार मार्टिन रे भी मौजूद थे. फेस्‍टिवल में सलमान अरुणाचल प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे.

बॉलीवुड सुपरस्टार ने मुख्यमंत्री और रिजिजू के साथ 10 किलोमीटर तक साइकिल भी चलाई. इसका एक वीडियो सामने आया है. सलमान ने अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की भी सराहना की.

पंजाब में अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे सलमान एक चार्टर्ड प्लेन से डिब्रूगढ़ पहुंचे थे. इसके बाद यहां से वे अरुणाचल प्रदेश के मेचुका फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए थे. फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola