#MeToo: ऋचा चड्ढा का खुलासा, बोली- जब डायरेक्‍टर ने कहा था आपकी नाभि नहीं दिख रही, जरा...

Updated at : 21 Nov 2018 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: ऋचा चड्ढा का खुलासा, बोली- जब डायरेक्‍टर ने कहा था आपकी नाभि नहीं दिख रही, जरा...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो पिछले कुछ महीनों से #MeToo कैंपेन जोरों-शोरो से चल रहा है. इस कैंपेन के तहत सिनेमा जगत में काम करने वाली कई सारी महिला कलाकारों ने अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को उजागर किया था. भारत में इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले अभिनेता तनुश्री दत्ता ने की थी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो पिछले कुछ महीनों से #MeToo कैंपेन जोरों-शोरो से चल रहा है. इस कैंपेन के तहत सिनेमा जगत में काम करने वाली कई सारी महिला कलाकारों ने अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाओं को उजागर किया था. भारत में इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले अभिनेता तनुश्री दत्ता ने की थी और तनुश्री के बाद कई सारी एक्ट्रेस इस अभियान से जुड़कर खुलकर बोली. हाल ही में अपने बेबाक बयान के कारण मशहूर ऋचा चड्डा ने भी मीटू कैंपेन पर अपनी राय व्यक्त की.

बता दें ऋचा को गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे और मसान जैसी फिल्मों से पहचान मिली हैं. ऋचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, ‘शोषण हर इंसान का होता है और ये उन्होंने भी झेला है. शूटिंग के दौरान उनके साथ भी कई सारी घटना हुई है.’

ऋचा चड्ढा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि, ‘एक गाने की शूटिंग चल रही थी जिसमें उन्होंने हाई बेस्ट पैंट पहनी हुई थी. तभी गाने के कोरियोग्राफर ने कहा कि मैडम आपकी नाभि नहीं दिख रही है. थोड़ा सा पैंट नीचे कर लीजिये.’

इसके बाद ऋचा ने कहा कि, ‘ये मेरे लिए हैरान कर देने वाली बात थी, तब मैंने एक मार्कर लेकर कहा कि मैं नाभि अपने माथे या गाल पर बना लेती हूं.’ आपको बता दें कुछ दिन पहले ही ऋचा ने खुद को खुशकिस्मत बताया था कि उनके साथ शुरुआत से लेकर अब तक किसी प्रकार के यौन दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा. ऋचा फिल्म शकीला में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola