''फगली'' के पहले दिन की कमाई 2.95 करोड़

मुंबई:फिल्म फगली ने पहले ही दिन अच्छी कमाई की. इस फिल्म ने पहले दिन 2.95 करोड़ की कमाई की जिसे एक अच्छी आपनिंग माना जा सकता है. फिल्म के पहले दिन की कमाई से निर्देशक कबीर सदानंद काफी खुश हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है पहला दिन फगली की कमाई के लिए काफी अच्छा रहा. […]
मुंबई:फिल्म फगली ने पहले ही दिन अच्छी कमाई की. इस फिल्म ने पहले दिन 2.95 करोड़ की कमाई की जिसे एक अच्छी आपनिंग माना जा सकता है. फिल्म के पहले दिन की कमाई से निर्देशक कबीर सदानंद काफी खुश हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है पहला दिन फगली की कमाई के लिए काफी अच्छा रहा. बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन 2.95 करोड़ कमाये.
दोस्तों जल्दी से जाओ और फिल्म देखो. शुक्रवार को रिलीज़ इस फिल्म में जिमी शेरगिल, आरिफ लांबा, मोहित मारवाह और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है. जो युवाओं को काफी पसंद आ रही है. फिल्म के गाने इसके रिलीज होने से पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं.
यह फिल्म सदानंद की तीसरी फिल्म है् इससे पहले उन्होंने ‘पापकॉन खाओ मस्त हो जाओ’ और ‘तुम मिलो तो सही’ जैसी फिल्में बनाई हैं. ‘फगली’ सिनेमाघर में ‘मछली जल की रानी है’ और ‘चल भाग’ के साथ रिलीज की गई. इस फिल्म की कमाई ने दोनों फिल्मों पछाड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




