लोलो,बेबो, ने की मां संग आउटिंग

मुंबई:कपूर सिस्टर्स को साथ में वक्त बिताये काफी समय हो गया था, इसीलिए इन्होंने हाल ही में साथ मिलकर खूब इंजॉय किया. अब यहां ये अपने पूरे परिवार के साथ भले ही नहीं थीं, पर अपनी मां बबीता के साथ जरूर थीं. अब बेबो जहां होंगी, वहां छोटे नवाब का होना भी लाजिमी है! फैमिली […]
मुंबई:कपूर सिस्टर्स को साथ में वक्त बिताये काफी समय हो गया था, इसीलिए इन्होंने हाल ही में साथ मिलकर खूब इंजॉय किया. अब यहां ये अपने पूरे परिवार के साथ भले ही नहीं थीं, पर अपनी मां बबीता के साथ जरूर थीं. अब बेबो जहां होंगी, वहां छोटे नवाब का होना भी लाजिमी है!
फैमिली गेट टुगेदर का यह आइडिया बेबो-लोलो की ऐक्ट्रेस मॉम, बबीता का था. वह अपनी बेटियों को कई दिनों से मिस कर रही थीं, तो उन्हें लगा कि क्यों न एक दिन दोनों को बुलाकर कुछ क्वालिटी टाइम साथ स्पेंड किया जाये.
लोलो, बेबो और सैफ को भी मां का आइडिया पसंद आया. सभी डिनर पर गये. तीनों काफी खुश थे और कैजुअल लुक में नजर आये. गौरतलब है, करिश्मा के संजय कपूर से अलग होने के बाद सैफ और करीना अक्सर कई इवेंट्स पर करिश्मा के साथ नजर आते हैं. करीना को भी करिश्मा के बच्चों के साथ घूमते-फिरते देखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




