कैटरीना का एक्शन अवतार

Updated at : 15 Jun 2014 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना का एक्शन अवतार

मुंबई:अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फुल ऑन एक्शन के मूड में हैं. फिल्म एक था टाइगर और धूम-3 में दर्शकों को अपने एक्शन और एक्रोबैटिक स्किल से परिचय करा चुकी कैट एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने के मूड में हैं, लेकिन फिल्म जग्गा जासूस […]

विज्ञापन

मुंबई:अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फुल ऑन एक्शन के मूड में हैं. फिल्म एक था टाइगर और धूम-3 में दर्शकों को अपने एक्शन और एक्रोबैटिक स्किल से परिचय करा चुकी कैट एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने के मूड में हैं, लेकिन फिल्म जग्गा जासूस में उनके एक्शन का पूरा जौहर देखने को मिलने वाला है.

खबरों के अनुसार, इस फिल्म में जासूस बने रणबीर कपूर को टक्कर देने के लिए कैटरीना ने इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट किया है. यह सीन कैट ने दक्षिण अफ्रीका के एक घने जंगल में शूट किया है. इसके लिए कैट ने इजराइल का मार्शल आर्ट क्राव मैगा की ट्रेनिंग ली है.

गौरतलब है कि क्राव मैगा आत्मरक्षा की एक तकनीक है. इजराइल की सेना को इसकी ट्रेनिंग दी जाती है. कैट फिल्म में अपने रोल को बेहतर तरीके से निभाने के लिए बॉडी डबल के बजाय खुद एक्शन सीन्स शूट कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग केप टाउन में चल रही है. अनुराग बासु द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट की यह फिल्म अगले साल 29 मई को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola