शाहिद कपूर के बेटे जैन की पहली झलक, PHOTO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2018 10:07 AM

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सितंबर महीने में ही उनके घर पर नन्‍हे मेहमान का आगमन हुआ है. उन्‍होंने अपने बेटे का नाम जैन कपूर रखा है और इससे पहले उनकी एक बेटी मीशा कपूर भी हैं. जैन के जन्‍म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक देखने […]

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सितंबर महीने में ही उनके घर पर नन्‍हे मेहमान का आगमन हुआ है. उन्‍होंने अपने बेटे का नाम जैन कपूर रखा है और इससे पहले उनकी एक बेटी मीशा कपूर भी हैं. जैन के जन्‍म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब थे. ऐसे में दिवाली के खास मौके पर शाहिद और मीरा ने फैसला किया कि वे जैन को इस दुनिया से रूबरू करवाये. मीरा ने जैन की प्‍यारी सी तसवीर पोस्‍ट की है जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है- हैलो वर्ल्‍ड.

जैन की तसवीर को देखकर साफ पता चलता है कि उनका चेहरा पापा शाहिद कपूर पर गया है. मैरून रंग के कुर्ते में जैन बेहद ही क्‍यूट नजर आ रहे हैं. बता दें कि जैन का जम्‍ल 6 सितंबर को हुआ था.

https://www.instagram.com/p/Bp94-p4BgSy/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

गौरतलब है कि शाहिद और मीरा की शादी साल 2015 में हुई थी. इसके अगले साल की मीरा ने एक बेटी को जन्‍म दिया था जिसका नाम मीशा कपूर रखा गया था. इसके बाद साल 2018 में जैन का जन्‍म हुआ. जैन के जन्‍म के बाद शाहिद ने कहा था कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है. हाल ही दिवाली के मौके पर शाहिद ने मीरा को लिस किस करते हुए दीवाली की बधाई दी थी.

शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘बत्‍ती गुल मी‍टर चालू’ रिलीज हुई थी. वे जल्‍द ही तेलुगू फिल्‍म अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह में नजर आनेवाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola