राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर किया मानहानि का मुकदमा, मुआवजे के तौर पर मांगे 25 पैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2018 10:49 PM
मुंबई : बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने बुधवार को तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर, उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 25 पैसे की मांग है. उन्होंने दावा किया कि तनुश्री ने उस साक्षात्कार में उनके बारे में आपत्तिजनक तरीके से बात की थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 […]
मुंबई : बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत ने बुधवार को तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर, उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए 25 पैसे की मांग है.
उन्होंने दावा किया कि तनुश्री ने उस साक्षात्कार में उनके बारे में आपत्तिजनक तरीके से बात की थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बदसलूकी करने का आरोप लगाया था.
उपनगरीय मलाड स्थित एक दीवानी अदालत में मुकदमा दायर कर सावंत ने कहा कि वह दो दशक से फिल्म जगत का हिस्सा हैं और उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई है. उन्होंने अदालत से तनुश्री को उनकी छवि धूमिल करने के 25 पैसे मुआवजा देने और प्रिंट, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर बिना शर्त माफी मांगने का आदेश देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










