श्रद्धा के साथ इश्‍क लड़ायेंगे टाइगर!

Updated at : 13 Jun 2014 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ इश्‍क लड़ायेंगे टाइगर!

मुंबई:’हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ अब आशिकी-2 की फेम श्रद्धा कपूर से इश्‍क लड़ाते नजर आने वाले हैं. खबरों की माने तो टाइगर अपनी दूसरी फिल्म में श्रद्धा के साथ काम कर सकते हैं. बॉलीवुड में चर्चा है कि शब्बीर खान ने टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बनाने का […]

विज्ञापन

मुंबई:’हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ अब आशिकी-2 की फेम श्रद्धा कपूर से इश्‍क लड़ाते नजर आने वाले हैं. खबरों की माने तो टाइगर अपनी दूसरी फिल्म में श्रद्धा के साथ काम कर सकते हैं.

बॉलीवुड में चर्चा है कि शब्बीर खान ने टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म बनाने का निर्णय किया है. ‘हीरोपंती’ का निर्देशन भी शब्बीर खान ने हीं किया था. यह फिल्म भी ‘हीरोपंती’ की तरह ही रोमांटिक एक्शन फिल्म होगी. यह फिल्म अगस्त के बाद शूरु की जा सकती है. इस फिल्म के लिए टाइगर स्पेशल ट्रेनिंग लेने के लिए विदेश जाएंगे.

फिल्म ‘हीरोपंती’ की सफलता से टाइगर काफी खुश हैं. इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट कृति शैनन ने काम किया था. वहीं आशिकी-2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री श्रद्धा ने अपने अभिनय से लोगों को मोह लिया था. अब देखना है कि नई फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री कितना रंग लाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola