Bhaiaji Superhit Trailer: सनी देओल बन गये डॉन, प्रीति जिंटा ने चलाई गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2018 10:46 AM
सनी देओल की आनेवाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में सनी देओल कॉमेडी के साथ-साथ मारधाड़ भी करते नजर आयेंगे. फिल्म में प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल के अलावा अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी दिखेंगे. प्रीति जिंटा फिल्म में सनी देओल की पत्नी के किरदार में हैं. वे एक […]
सनी देओल की आनेवाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में सनी देओल कॉमेडी के साथ-साथ मारधाड़ भी करते नजर आयेंगे. फिल्म में प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल के अलावा अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी दिखेंगे. प्रीति जिंटा फिल्म में सनी देओल की पत्नी के किरदार में हैं. वे एक देसी महिला के किरदार में हैं जो रोमांस करना भी जानती है गोली चलाना भी. प्रीति का नाम सपना दुबे है जो किसी से डरती नहीं है. सनी देओल यूपी एक डॉन हैं और उनका नाम भैय्याजी है.
सनी देओल के डायलॉग्स भी दमदार है जैसे , ‘नतीजों की सोचकर फैसले लेना हमारी फितरत नहीं है. नतीजे हमारे फैसलों से बदल जाया करते हैं.’ सनी देओल को एक फिल्म के लिए कास्ट किया जाता है और वे हीरोइन अमीषा पटेल के साथ रोमांस करते दिखते हैं.
ट्रेलर काफी शानदार है. सनी देओल यूपी के ऐसे बाहुबली हैं जो गुंडागर्दी करते हैं लेकिन उन में कहीं ने कहीं एक एक्टर छुपा है. वे एक्टर बनने की कोशिश करते हैं और उन्हें हीरो बनाने आते हैं श्रेयस तलपड़े जो एक राइटर हैं. इसके बाद शुरू होती है हीरो बनने की कहानी. देखें ट्रेलर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










