''Housefull 4'' के सेट पर डांसर से छेड़छाड़, अक्षय कुमार के कहने पर महिला ने दर्ज कराई FIR

Updated at : 26 Oct 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
''Housefull 4'' के सेट पर डांसर से छेड़छाड़, अक्षय कुमार के कहने पर महिला ने दर्ज कराई FIR

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग के दौरान एक डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. डांसर की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जिस दौरान यह घटना हुई सेट पर उस समय अक्षय कुमार, बॉबी देओल और और रितेश देशमुख भी […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग के दौरान एक डांसर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. डांसर की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जिस दौरान यह घटना हुई सेट पर उस समय अक्षय कुमार, बॉबी देओल और और रितेश देशमुख भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक चित्रकूट स्‍टूडियों में ‘हाउसफुल’ 4 की शूटिंग चल रही थी जिस दौरान 6 लड़कों ने एक महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ की.

पीडिता ने बताया,’ मैं अपने एक सहकर्मी के साथ बैठी थी. इतने में दो लोग पवन शेट्टी और सागर अपने 4 दोस्‍तों के साथ मेरे पास आये और मेरे सहयोगी के साथ धक्‍का-मुक्‍की की. उन्‍होंने धमकी भी दी. मैंने उन्‍हें रोकने की कोशिश की.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ पवन शेट्टी ने मुझे धक्‍का दिया और मुझे गलत ढंग से छूआ. मैंने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है. मैं जल्‍द से जल्‍द उन्‍हें सलाखों के पीछे देखना चाहती हूं.’

बताया जा रहा है कि अक्षय ने ही महिला से कहा कि वो इस मामले को लेकर पुलिस को बुलायें और बयान दर्ज करायें. एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरा मामला दो गुटों के बीच चल रहे विवाद का है. दें कि इस घटना के बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है.

बता दें कि यह फिल्‍म लगातार कुछ कारणों से चर्चा में बनी हुई है. इसकी मुसीबतें #MeToo कैंपेन के साथ शुरू हुई. नाना पाटेकर पर विंटा नंदा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. गौरतलब है कि नाना पाटेकर के बाद इस फिल्‍म डायरेक्‍टर साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगे थे. आरोपों के बाद साजिद इस फिल्‍म के डायरेक्‍शन से हट गये हैं. वहीं कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने फिल्‍म मेकर्स से गुजारिश की थी कि जब तक इन मामलों की जांच नहीं हो जाती वह इस फिल्‍म की शूटिंग रोक दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola