ePaper

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर क्‍या जल्‍द ऑफिशियल करेंगे अपना रिश्‍ता ?

Updated at : 25 Oct 2018 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर क्‍या जल्‍द ऑफिशियल करेंगे अपना रिश्‍ता ?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने अफेयर की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले जहां दोनों एकसाथ दिखाई देने से बचते नजर आते थे लेकिन अब अक्‍सर दोनों साथ हैंगआउट करते दिखते हैं. हाल ही में एक पार्टी के बार दोनों साथ में एक ही कार से घर गये थे. सलमान […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने अफेयर की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले जहां दोनों एकसाथ दिखाई देने से बचते नजर आते थे लेकिन अब अक्‍सर दोनों साथ हैंगआउट करते दिखते हैं. हाल ही में एक पार्टी के बार दोनों साथ में एक ही कार से घर गये थे. सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं. खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन जल्‍द ही अपने रिश्‍ते को सबके सामने स्‍वीकार कर सकते हैं.

बॉलीवुडलाइफ की खबर के अनुसार हाल ही में मलाइका और अर्जुन एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किये गये. हालांकि दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट से निकले. खबर के मुताबिक, मलाइका इटली से जन्‍मदिन मनाकर लौट रही थीं.

एयरपोर्ट पर मलाइका हमेशा की तरह काफी स्‍टाइलिश लुक में नजर आईं. उन्‍होंने मीडिया के सामने हाथ हिलाकर स्‍माइल किया. वहीं अर्जुन कपूर स्‍माइल करते दिखे. मलाइका ने 23 अक्‍टूबर को अपना जन्‍मदिन मनाया.

पिछले दिनों अर्जुन कपूर अपनी फिल्‍म ‘नमस्‍ते इग्‍लैंड’ को प्रमोट करने के लिए टीवी रियेलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेटपर पहुंचे थे. इस दौरान डांस के लिए स्‍टेज पर बुलाने पर वे मलाइका का हाथ थामे पहुंचे. शो के दौरान दोनों की करीबियों ने एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola