ePaper

सैफ की फिल्म से बॉलीवुड के ''बाजार'' में आये विनोद मेहरा के बेटे रोहन, पढ़ें यह खास इंटरव्यू

Updated at : 22 Oct 2018 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सैफ की फिल्म से बॉलीवुड के ''बाजार'' में आये विनोद मेहरा के बेटे रोहन, पढ़ें यह खास इंटरव्यू

मुंबई : बॉलीवुड स्टार के बच्चे आजकल फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही जाना-पहचाना चेहरा बन जाते हैं लेकिन अभिनेता रोहन मेहरा के साथ ऐसा नहीं था. रोहन मेहरा दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं. वह ‘बाजार’ से बॉलीवुड की दुनिया में अपना फिल्मी सफर का आगाज करने जा रहे हैं. अभिनेता विनोद […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार के बच्चे आजकल फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही जाना-पहचाना चेहरा बन जाते हैं लेकिन अभिनेता रोहन मेहरा के साथ ऐसा नहीं था. रोहन मेहरा दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं.

वह ‘बाजार’ से बॉलीवुड की दुनिया में अपना फिल्मी सफर का आगाज करने जा रहे हैं. अभिनेता विनोद मेहरा का निधन 1990 में हो गया था जिसके बाद रोहन अपनी मां और बहन के साथ केन्या के मोम्बासा चले गये थे. उन्होंने कहा कि लोग तब से उनके बारे में बात करने लगे हैं जब उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है.

अभिनेता ने कहा, विनोद मेहरा का बेटा होने के बावजूद मुझे ऐसा लगता है कि मैं बाहर का हूं. मैंने कभी भी उनके नाम का इस्तेमाल किसी से मिलने-जुलने या साक्षात्कार देने में नहीं किया.

पिछले साल तक भी अगर मैं बॉलीवुड की पार्टी में जाता तो लोग मुझे नहीं पहचानते कि मैं कौन हूं. वह ‘बाजार’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं लेकिन इसी समय उन्हें घबराहट भी महसूस हो रही है. इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola