ePaper

#MeToo: सैफ अली खान का बड़ा खुलासा- 25 साल पहले हुआ था शोषण

Updated at : 15 Oct 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: सैफ अली खान का बड़ा खुलासा- 25 साल पहले हुआ था शोषण

मुंबई : बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि वह #MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े है क्योंकि वह उनकी उस पीड़ा को बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं. सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले […]

विज्ञापन

मुंबई : बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि वह #MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े है क्योंकि वह उनकी उस पीड़ा को बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं. सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था लेकिन वह यौन प्रकृति का नहीं था. सैफ ने कहा, ‘‘मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं.’

उन्होंने कहा,‘‘ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है. अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है. मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं. यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है. अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए, चाहे क्यों नहीं वे पुराने मामले में दोषी पाए जाएं.’

‘हमशक्ल’ फिल्म की उनकी सह-कलाकार बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने 2014 में आई इस फिल्म के सेट पर निर्देशक साजिद खान के ‘‘असभ्य’ व्यवहार के बारे में हाल ही में खुलासा किया था. बिपाशा ने कहा था कि वह महिलाओं के प्रति साजिद के व्यवहार से नाराज थी जबकि ईशा ने खुलासा किया था कि उनसे उनकी बहस हुई थी. गौरतलब है कि तीन अभिनेत्रियों और एक पत्रकार ने साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola