ऋषि कपूर ने बाल पकने से जुड़़ी खबरों को खारिज किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क : उपचार कराने यहां आये अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि उनके सफेद होते बालों का सेहत से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि ये उनकी आने वाली एक फिल्म में उनके हुलिया के हिसाब से हैं. कपूर को हाल ही में कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा के साथ देखा गया […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क : उपचार कराने यहां आये अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा कि उनके सफेद होते बालों का सेहत से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि ये उनकी आने वाली एक फिल्म में उनके हुलिया के हिसाब से हैं. कपूर को हाल ही में कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा के साथ देखा गया जिसमें उनके सफेद बाल हैं . इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बात शुरू कर दी कि सेहत संबंधी किसी वजह से वह ऐसे दिख रहे हैं. कपूर ने ट्विटर पर इस बात को खारिज कर दिया कि उनके बाल रातोंरात पक गये.
उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने फिल्म के लिए बाल रंगे हैं. इस महीने की शुरूआत में ऋषि कपूर उनकी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार के समय नहीं दिखे थे, जिसके बाद उनके गंभीर रूप से बीमार होने की अटकलें शुरू हो गयीं. उनके भाई रणधीर कपूर ने खबरों को खारिज करते हुए कहा था, ‘‘वह इस वक्त अच्छे हैं. उन्हें बहुत दर्द हो रहा है, इसलिए कुछ जांच कराएंगे. उन्होंने अपनी सेहत के बारे में हमारे साथ इस पर बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










