आमिर खान ने म.प्र सरकार की पहल को दिया समर्थन

Updated at : 10 Jun 2014 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान ने म.प्र सरकार की पहल को दिया समर्थन

भोपाल : फिल्म अभिनेता आमिर खान आगामी 16 जून को राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक सम्मान बढाने और प्रताडना से बचाने के प्रयासों में महिला सम्मान एवं संरक्षण अभियान की शुरुआत करेंगे.अभियान को अभिनेता आमिर खान ने समर्थन दिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार समाज के प्रत्येक वर्ग को महिलाओं के सम्मान के लिए […]

विज्ञापन

भोपाल : फिल्म अभिनेता आमिर खान आगामी 16 जून को राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक सम्मान बढाने और प्रताडना से बचाने के प्रयासों में महिला सम्मान एवं संरक्षण अभियान की शुरुआत करेंगे.अभियान को अभिनेता आमिर खान ने समर्थन दिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार समाज के प्रत्येक वर्ग को महिलाओं के सम्मान के लिए संवेदनशील बनाने का अभियान भोपाल में प्रथम गौरवी महिला सेवा केंद्र की शुरुआत से प्रारंभ होगा.

मध्यप्रदेश में जिला अस्पतालों में महिलाओं को चिकित्सकीय, विधिक और मानसिक स्तर पर सहायता के लिऐ पूर्व में मेधा महिला सेवा केंद्र प्रारंभ करने का विचार था. अब ये केंद्र गौरवी महिला सेवा केंद्र के नाम से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र की उपस्थिति में अभियान प्रारंभ किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola