सनी लियोनी के शो के लिए रखी गयी गजब की शर्त…

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरत अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना चुकी सुपर हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर अपने कंसर्ट को लकार चर्चा में हैं. बता दें 3 नवंबर को बेंगलुरु में सनी लियोनी का एक लाइव कंसर्ट का आयोजन किया जानेवाला है. इस प्रोग्राम को राज्य के मान्यता टेक पार्क के पास […]
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरत अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना चुकी सुपर हॉट अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर अपने कंसर्ट को लकार चर्चा में हैं. बता दें 3 नवंबर को बेंगलुरु में सनी लियोनी का एक लाइव कंसर्ट का आयोजन किया जानेवाला है. इस प्रोग्राम को राज्य के मान्यता टेक पार्क के पास मौजूद व्हाइट र्किड होटल में होना है. शो के आयोजकों की मानें तो शो में सनी की तीन डांस परफॉर्मेंस होनी है लेकिन अब इस कंसर्ट का विरोध शुरू हो गया है.
कन्नड़ कार्यकर्ताओं का कहना है अगर इस शो का आयोजन किया गया तो वो इससे पहले ही हंगामा कर देंगे. कन्नड़ कार्यकर्ताओं को जैसे पता लगा की सनी यहां आने वाली हैं. उन्होंने इसके विरोध का ऐलान कर दिया है.
कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने सनी लियोनी पर बैन की मांग की है, लेकिन इस बीच कार्यकर्ताओं ने सनी के इस कंसर्ट को लेकर एक शर्त रख दी है. इन सभी का कहना है की सनी को यहां सिर्फ कन्नड़ गानों पर ही डांस करना होगा.
पिछले साल भी कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने सनी के लाइव कॉन्सर्ट को अपनी सभ्यता के खिलाफ बताते हुए विरोध किया था. जिसके बाद सनी को अपना कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










