ePaper

सलमान खान ने पहली बार भाई-भतीजावाद को लेकर कही ये बड़ी बात

Updated at : 27 Sep 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने पहली बार भाई-भतीजावाद को लेकर कही ये बड़ी बात

मुंबई : सलमान खान इनदिनों टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 12 को होस्‍ट कर रहे हैं. इसके अलावा वे अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग को लेकर भी बिजी हैं. हाल ही में उन्‍होंने इंडस्‍ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर खुल कर बाते की. उनका कहना है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भाई-भतीजावाद काम नहीं करता और […]

विज्ञापन

मुंबई : सलमान खान इनदिनों टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 12 को होस्‍ट कर रहे हैं. इसके अलावा वे अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग को लेकर भी बिजी हैं. हाल ही में उन्‍होंने इंडस्‍ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर खुल कर बाते की. उनका कहना है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भाई-भतीजावाद काम नहीं करता और दर्शक केवल अच्छी फिल्में एवं कलाकारों को स्वीकार करते हैं, इसका उनकी पृष्ठभूमि से फर्क नहीं पड़ता.

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की नयी फिल्म ‘लवयात्री’ से उनके बहनोई आयुष शर्मा फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह आयुष को मौका नहीं देते तो कोई दे देता क्योंकि वह काफी सालों से इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे.

सलमान ने कहा, ‘वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मुझे पता था कि भाईभतीजावाद का मुद्दा उठेगा. वह एक नेता के बेटे हैं, आप उनको भाईभतीजावाद के मुद्दे से कैसे जोड़ सकते हैं.’

उन्होंने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह (हिंदी फिल्म जगत) अकेली ऐसी जगह है, जहां भाई-भतीजावाद बिल्कुल काम नहीं कर सकता. दर्शक ही आपको सुपरस्टार बनाएंगे या खारिज कर देंगे, यह मायने नहीं रखता है कि आपके किसके बेटे हैं या किसके बहनोई हैं.’
‘लवयात्री’ में आयुष के साथ वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में हैं. अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola