Netflix पर दिखाई जाएगी ऋषि कपूर की फिल्म ‘राजमा चावल''

मुंबई : नेटफ्लिक्स ने ऋषि कपूर अभिनीत ‘‘राजमा चावल” के अधिकार खरीद लिए हैं और यह फिल्म 30 नवंबर को दुनियाभर में इस डिजीटल प्लेटफॉर्म पर विशिष्ट रूप से दिखाई जाएगी. नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लीना यादव के निर्देशन तले बनी इस फिल्म के अक्तूबर में बीएफआई लंदन फिल्म महोत्सव में […]
मुंबई : नेटफ्लिक्स ने ऋषि कपूर अभिनीत ‘‘राजमा चावल” के अधिकार खरीद लिए हैं और यह फिल्म 30 नवंबर को दुनियाभर में इस डिजीटल प्लेटफॉर्म पर विशिष्ट रूप से दिखाई जाएगी. नेटफ्लिक्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लीना यादव के निर्देशन तले बनी इस फिल्म के अक्तूबर में बीएफआई लंदन फिल्म महोत्सव में प्रीमियर से पहले यह घोषणा की गई है. साल 2015 में आई फिल्म ‘‘पार्चड” के लिए पहचानी जाने वाली लीना ने बताया कि वह नेटफ्लिक्स के साथ जुड़कर उत्साहित हैं.
नई दिल्ली के चांदनी चौक इलाके की पृष्ठभूमि में बनी ‘‘राजमा चावल” सोशल मीडिया के जमाने में एक परिवार के बारे में हल्के फुल्के अंदाज वाली कहानी है.
कपूर ने इसमें एक पिता राज माथुर की भूमिका निभाई है जबकि इस फिल्म से पदार्पण कर रहे अनिरुद्ध तिवारी उनके बेटे कबीर माथुर की भूमिका में हैं.
इंटनेशनल ऑर्जिनल्स एंड एक्यूजिशंस, नेटफ्लिक्स की निदेशक स्वाति शेट्टी ने कहा, ‘‘राजमा चावल दर्शकों को परिवार के उतार-चढ़ाव पर लेकर जाती है, तकनीक और सोशल मीडिया से दुनियाभर में रिश्तों के आयाम बदल रहे हैं और हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस फिल्म की टीम ने दुनिया को इसे दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स को चुना है.’ इस फिल्म में अमायरा दस्तूर और अपारशक्ति खुराना भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




